काम के टूल
जानकारी
आधार, मार्कशीट या सर्टिफिकेट की फोटो खींची है और फॉर्म में PDF अपलोड करनी है? इस पेज पर PDF का साइज़ पहले से 200 KB सेट है, ताकि ज़्यादातर ऑनलाइन फॉर्म में फाइल आसानी से अपलोड हो जाए। ज़रूरत हो तो इसे 100 KB या कोई और लिमिट कर सकते हैं। फोटो आपके फोन में ही PDF बनती है, कहीं अपलोड नहीं होती।
कैसे इस्तेमाल करें
- Select images दबाकर फोटो चुनें।
- साइज़ लिमिट 200 KB सेट है, ज़रूरत हो तो बदलें।
- Convert to PDF दबाएं और डाउनलोड करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फोटो टेढ़ी आ रही है तो क्या करें?
PDF बनने के बाद Organize PDF टूल में ↻ बटन से पेज घुमा सकते हैं।
100 KB से कम PDF कैसे बनाएं?
साइज़ बॉक्स में 100 लिखें और Convert दबाएं।
क्या एक से ज़्यादा फोटो डाल सकते हैं?
हाँ, सभी फोटो एक साथ चुनें, एक ही PDF बनेगी।
क्या मेरी फोटो सुरक्षित है?
हाँ, फोटो किसी सर्वर पर नहीं जाती।